{"_id":"5f84459c8ebc3e5fa207607f","slug":"ghaziabad1602504092","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का लैपटॉप, बाइक,चाकू और 43 सौ रुपये बरामद किए हैं। चार आरोपी चोरी की वारदात में फरार चल रहे थे।
सीओ लोनी अतुल सोनकर ने बताया कि निठोरा रोड पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास सेचाकू बरामद हुआ। पुलिस दोनों को थाने में ले आई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की फिराक में घूमने की बात कबूल की। दोनों ने दस अक्तूबर को मुखिया गेट के हेमंत के घर भी चोरी को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, पांच सौ रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपी पुनीत निवासी न्यूविकासनगर लोनी और फारुख निवासी तालाब बाग राणप हैं। वहीं लोनी पुलिस ने ही दस अक्तूबर को डाबर तालाब चौकी क्षेत्र निवासी आसिफ अंसारी की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने 38 सौ रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी रहीम निवासी नसबंदी कालोनी और जावेद निवासी गोकुल पुरी हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन