फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   39 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 43 हुए डिस्चार्ज

39 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 43 हुए डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। शनिवार को 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 43 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 3977 हो गए है। जिसमें 3526 डिस्चार्ज हो चुके है और 65 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, शेष 386 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के यमुनापुरम में पांच, किदवई नगर में दो और फैसलाबाद कालोनी में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और नगर के खाटू श्याम मंदिर के निकट एक, अनूपशहर अड्डा के पास एक, रामा एन्कलेव में एक व राधानगर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, खुर्जा क्षेत्र में आठ, ऊंचागांव क्षेत्र में छह, दानपुर में चार और स्याना क्षेत्र में चार व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सिकंदराबाद, अनूपशहर और जहांगीराबाद नगर क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ट्रैक नहीं हो सका। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि ३९ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही कोविड-19 से 43 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed