{"_id":"5f81ed2c8ebc3ea9656376d9","slug":"ghaziabad1602350380","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी के दुकान पर धावा बोलकर लूटे छह लाख रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खाद व्यापारी के दुकान पर धावा बोलकर लूटे छह लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी स्थित खाद व्यापारी ललित अग्रवाल की दुकान में एक पूर्व प्रधान और 15-20 लोगों ने धावा बोल दिया। इस दौरान दुकान पर बैठे व्यापारी के भाई मदन और भतीजे पर हमला बोलते हुए आरोपियों ने गल्ले में रखे छह लाख रूपये और चार तोले की सोने की चेन लूट लिए। हमले में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीडि़त ने लखावटी के पूर्व प्रधान रामवीर समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला स्याना-सिकंदरा निवासी अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के नगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल की पुरानी सब्जी मंडी में अग्रवाल बीज स्टोर के नाम से दुकान है। उनका भाई मदन और भतीजा हर्षित दुकान पर बैठे थे। इस दौरान लखावटी का पूर्व प्रधान रामवीर अपने साथ15-20 अज्ञात लोगों को लेकर खाद व्यापारी की दुकान पर पहुंचा और दुकान का एक शटर नीचे गिरकर मदन और हर्षित पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मदन के दोनो हाथों में फै्रक्चर आया है। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने गल्ले में रखी छह लाख रुपये की नगदी और चार तोले की सोने की चेन लूट ली। इसके बाद हमलावरों ने दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पीडि़तों ने बताया कि सभी हमलावरों के पास हथियार थे और दो बदमाश आपराधिक किस्म के थे। शनिवार की दोपहर नगर के दर्जनों व्यापारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं, पीड़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोट
पीडि़त के बड़े भाई ललित अग्रवाल की तहरीर के आधार पर रामवीर सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। - रामसेन सिंह, प्रभारी निरीक्षक औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन