फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बुजुर्ग की हत्या में चार के खिलाफ रिपार्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

बुजुर्ग की हत्या में चार के खिलाफ रिपार्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कालिंदी कुंज कॉलोनी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज उसके ससुराल वालों ने वारदात को अंजाम दिया था। मृतक बुजुर्ग के बेटे की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूरे मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने तहसील चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर के कालिंदी कुंज निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार देर शाम घर पर परिवार के लोग मौजूद थे। इसी दौरान बिजलीघर नंबर चार के पीछे निवासी उसके साले, ससुर समेत चार लोग घर पर पहुंचे। उन लोगों ने उसके पिता नेत्रपाल सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से नेत्रपाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपियों ने विपिन की मां को भी जान से मारने की कोशिश की। आनन-फानन में घायल नेत्रपाल को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नेत्रपाल सिंचाई विभाग में सुपरवाइजा के पद से रिटायर हुए थे। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक नेत्रपाल का बेटा विपिन एक निजी बैंक में काम करता है। उसने नगर की ही एक युवती से प्रेमविवाह कर लिया था। इसे लेकर लड़की पक्ष के लोग नाराज थे। इसे लेकर विपिन का साला आकाश, ससुर दामोदर, ससुर का भाई रामेश्वरदयाल और रनवीर सिंह विपिन के घर पहुंचे और नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि चारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आकाश और दामोदर को गिरफतार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड एसएसपी ने बताया के पूरे प्रकरण में तहसील चौकी इंचार्ज संतोष मिश्रा और सिपाही तेजवीर की लापरवाही सामने आई है। उन्हें पीड़ित परिवार ने जानकारी दी थी कि लड़की पक्ष की ओर से कोई हादसा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इसेके चलते चौकी प्रभारी और सिपाही को प्रभाव से नीलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी की इस मामले में क्या भूमिका रही इसकी भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed