फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। अनूपशहर-बुलंदशहर राजमार्ग पर गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करनपुर के पास कार और बाइक की भिडंत में नगर के टांडा निवासी युवक सुधीर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के टांडा निवासी युवक सुधीर (२७) पुत्र दर्शन सिंह मजदूरी आदि करके अपने परिवार का बुजर बसर करता था। शनिवार को वह अपनी ससुराल नूपशहर क्षेत्र के गांव लच्छमपुर से बाइक से अपने घर टांडा जा रहा था। इसी दौरान गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करनपुर के पास सामने से आ रही कार और उसकी बाइक में भिडंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सुधाीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मामले में मृतक के साले संदीप निवासी लच्छमपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व सुधीर की शादी हुई थी, और उसका डेढ़ माह का एक बेटा भी है। सुधीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोट मृतक के साले की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। - सुभाष सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed