फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजियाबाद की शिक्षिका को बेसिक शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

गाजियाबाद की शिक्षिका को बेसिक शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
24 शिक्षकों के लेख को ही किताब में किया गया शामिल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मुरादनगर के प्राथमिक विद्यालय अजबपुर मंगावली की सहायक अध्यापिका सुमन को बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विभाग ने प्रदेश के 57 लेखों में से 24 शिक्षकों के लेखों को शामिल किया गया, जिसमें शिक्षिका सुमन का लेख भी शामिल था। 8 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश के 24 शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग और टाटा ट्रस्ट द्वारा उम्मीद के रंग नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जिसमे प्रदेश के 24 शिक्षको के विद्यालयों में किये गए उनके प्रयास की कहानी को चयनित कर प्रकाशित किया गया l इसमें मुरादनगर प्राथमिक विद्यालय अजबपुर मंगावली कि सहायक अध्यापिका सुमन ने बैलगाड़ी में बच्चे शीर्षक से लेख लिखा। इस लेख में उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में विद्यालय ज्वाइन करने के दौरान केवल 3 बच्चे पंजीकृत थे। कोई भी बच्चा गांव के स्कूल में आना नहीं चाहता था। स्वयं घर घर जाकर अभिभावकों से मिलकर उनके बच्चे का स्कूल में प्रवेश कराया। इस दौरान क्या-क्या समस्याएं हैं कैसे घर से स्कूल तक बच्चों की व्यवस्था की गई इस बारे में विस्तार से लेख में बताया गया। वर्तमान में स्कूल के अंदर 150 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके इस लेख को काफी सराहा गया और पूरे प्रदेश के 57 शिक्षकों के लेख का चयन किया गया था जिनमें से 24 शिक्षकों के लेख को ही प्रकाशित किया गया है। शिक्षकों का हौसला बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ने 8 अक्टूबर को लखनऊ में सुमन को सम्मानित किया। इससे शिक्षकों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed