फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कहासुनी के बाद ईंट मारकर फोड़ा युवक का सिर

कहासुनी के बाद ईंट मारकर फोड़ा युवक का सिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के राजबाग कालोनी में कार सवार एक युवक पर कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर ईंट से सिर फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कार का शीशा भी ईंट मारकर तोड़ दिया। इसके बाद पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामूली कहासुनी के बाद यह विवाद हुआ। पीड़ित की ओर से शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
कार्तिक डागर साहिबाबाद के राजबाग कालोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह रात करीब साढे दस बजे अपने सुजीत कुमार कुशवाहा के साथ कार में बैठे थे। इस दौरान संजीव भाटी नाम का व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ आया और उनकी कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनके सिर में ईंट मार दी। इसमें वह लहुलूहान हो गए। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी और मौके से चला गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी से उनकी कहासुनी हुई थी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed