{"_id":"5f7dd57a8ebc3e9bec48202a","slug":"ghaziabad1602082170","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में भूमि पर पाया कब्जा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में भूमि पर पाया कब्जा
विज्ञापन
किसानों के विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में जमीन पर लिया कब जा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः जमीन पर कब्जा लेने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा जीडीए का अमला, एडीएम सिटी सहित आला अधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन
- भारी पुलिस फोर्स के आगे एक समान मुआवजे को लेकर संघर्षरत किसानों का विरोध काम न आया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में किसानों के आंदोलन के बीच गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहित की गई भूमि पर बुधवार को कब्जा हासिल कर लिया। भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में जीडीए ने अभियान चलाकर जमीन पर कब्जा हासिल किया। किसानों की जीडीए और प्रशासनिक अधिकारियों से काफी कहासुनी हुई। लेकिन भारी पुलिस बल के मौजूद होने से किसानों का विरोध काम न आया।
अभियान में एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एडीएम सदर जीडीए ओएसडी की मौजूदगी में प्राधिकरण अधिकारियों ने जमीन पर कब्जा प्राप्त किया। जीडीए के जमीन पर कब्जा लेने के अभियान में मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट एफ में 16950 वर्ग मीटर में स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड, नर्सिंग होम के लिए 2490 व 3435 वर्ग मीटर में आरक्षित भूखंड, टेलीफोन एक्सचेंज के लिए 4080 वर्ग मीटर में आरक्षित भूखंड और और पुलिस चौकी के लिए आरक्षित 9128 वर्ग मीटर भूखंड पर जीडीए ने कब्जा हासिल किया।
इसके अलावा विधायकों के लिए आरक्षित भूखंडों की भूमि पर कब्जा लेने के साथ योजना के पॉकेट-सी की भूमि पर कब्जा हासिल किया। साथ ही किसानों के विरोध के चलते बाधित आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू कराया गया। जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई का किसानों ने जमकर विरोध किया। जीडीए की कार्रवाई के दौरान किसानों की प्रशासनिक अधिकारियों से काफी कहासुनी भी हुई। लेकिन आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने के चलते जीडीए अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने में सफल रहे। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना में अधिग्रहित की गई जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। योजना में आवंटिओं को जल्द से जल्द भूखंडों का कब्जा देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
---------------
जीडीए की कार्रवाई के विरोध में किसानों की पंचायत आज
मधुबन बापूधाम योजना में एक समान मुआवजे को लेकर आंदोलनरत किसानों ने जीडीए की कार्रवाई का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को पंचायत बुलाने की बात कही है। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि जीडीए ने मनमाने ढंग से अपनी कार्रवाई की है। किसान इसका पूरा विरोध करते हैं। बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत बुलाई गई है। उसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र मुखिया, बॉस चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, गौरी शंकर, संदीप चौधरी, आशु चौधरी कहीं तमाम किसान मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में जमीन पर लिया कब जा
- फोटो : Amar Ujala
किसानों के विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में जमीन पर लिया कब जा
किसानों के विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में जमीन पर लिया कब जा
- फोटो : Amar Ujala
किसानों के विरोध के बीच जीडीए ने मधुबन बापूधाम में जमीन पर लिया कब जा