{"_id":"5f7739708ebc3e9bb350b0b9","slug":"ghaziabad1601649008","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरियों और सफाईकर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ग्राम प्रहरियों और सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
गांधी जयंती पर ग्राम प्रहरियों को साइकिल और टॉर्च वितरित करते एसएसपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित........
विज्ञापन
- महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइनन में हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में गांव की सुरक्षा में लगे गांव सुरक्षा प्रहरियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्हें साइकिल व टॉर्च भेंट करने के अलावा सफाई कर्मियों के सम्मान में कंबल वितरित किए गए। इस दौरान एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने दोनों महात्माओं के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया।..........
एसएसपी ने कहा कि जिस हिम्मत से आज के समय में गांव सुरक्षा प्रहरी अपनी जान पर खेलकर लोगों की रक्षा करने में लगे हुए हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि गांव के प्रहरियों से अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए और समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ऐसे लोगों की ऋणी रहेगी, जो अपना सुख चेन छोडक़र लोगों को सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रहरी को किसी भी कार्य में विलंब पैदा होता है तो वह निडर होकर कभी भी पुलिस के पास सहायता के लिए पहुंच सकता है।
विज्ञापन
गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों को कंबल वितरित करते हैं एसएसपी
- फोटो : Amar Ujala
गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों को कंबल वितरित करते हैं एसएसपी