{"_id":"5f75cc928ebc3e9bfe29d10c","slug":"ghaziabad1601555602","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांसहिंडन में पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पास से चोरी की एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कट के पास पुलिस बुधवार शाम को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्पलैंडर बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली। पकड़े गए आरोपी अभिषेक, करन और बपीन निवासी इंदिरापुरम न्यायखंड दो हैं। वहीं खोड़ा पुलिस ने गज्जी भाटी गेट के पास से चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी हसमत अली निवासी अजंता पार्क खोड़ा और मौ. तौकीर निवासी लोनी हैं।
विज्ञापन