{"_id":"5f75cc578ebc3e9b73612590","slug":"ghaziabad1601555542","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी और एमएमएच कॉलेज में मौखिक परीक्षाएं पांच से","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसडी और एमएमएच कॉलेज में मौखिक परीक्षाएं पांच से
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः एसडी डिग्री कॉलेज में पांच से 13 अक्टूबर के बीच होंगी एमए की मौखिक परीक्षा
विज्ञापन
- एसडी में 5 अक्टूबर को एमए अंग्रेजी प्राइवेट की मौखिक परीक्षा होगी शुरुआत
- एमएमएच कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष इतिहास व समाजशास्त्र की 19 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं के साथ महानगर के डिग्री कॉलेजों ने कई विषयों की मौखिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। महानगर के एसडी डिग्री कॉलेज और एमएमएस डिग्री कॉलेज में पांच अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच कई विषयों की मौखिक परीक्षाएं आयोजित।
एसडी डिग्री कॉलेज में पांच अक्टूबर को एमए अंग्रेजी प्राइवेट पेपर कोड जी-812 की मौखिक परीक्षा होगी। एसडी कॉलेज में ही सात अक्टूबर को एमए एजुकेशन प्राइवेट पेपर कोड जी-803 व जी-804, नौ अक्टूबर को एमकॉम प्राइवेट पेपर कोड आई-90 और 13 अक्टूबर को एमए समाजशास्त्र प्राइवेट पेपर कोड जी-887 की मौखिक परीक्षा होगी।
एमएमएच डिग्री कॉलेज में 19 अक्टूबर को एमए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र व्यक्तिगत श्रेणी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। समाजशास्त्र के पेपर कोड जी-887 में एमएमएच के अलावा वीएमएलजी कॉलेज, चमेली देवी दुर्गा प्रसाद कॉलेज सोंदा और तेजपाल सिंह त्यागी कॉलेज मुरादनगर के विद्यार्थी मौखिक परीक्षा देंगे। एमएमएच कॉलेज में 19 अक्टूबर को ही एमए द्वितीय वर्ष इतिहास व्यक्तिगत श्रेणी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। इसमें एमएमएच के अलावा एसडी कॉलेज और वीएमएलजी कॉलेज के छात्र मौखिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------