फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तापमान चेक कर ठगी कर रहे हैं शातिर

तापमान चेक कर ठगी कर रहे हैं शातिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रभात पांडेय
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांसहिंडन में इन दिनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं से घटना का डर दिखाकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह अपने साथ थर्मल मीटर लेकर चलता है। जो पहले तापमान नापता है।  यदि तापमान नहीं निकलता तो झांसे में लेकर जेवर ठगकर फरार हो जाता है। हाल में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।  स्वस्थ महिलाओं को शातिर बना रहे निशाना कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए ठग भी काफी सतर्क हो गए हैं। वह अपने साथ थर्मल मीटर साथ लेकर चल रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से पूर्व वह पीड़ितों का पहले तापमान नापते हैं। तापमान सही निकलने पर वह उन्हें घटना होने का डर दिखाकर जेवर पहनकर नहीं चलने की सलाह देते हैं। इसके बाद झांसे में लेकर उनके जेवर उतरवाकर चंद सेकेंड में उसे बदलकर नकली थमा देते हैं। इसके साथ ही वह वारदात करने के दौरान मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी जानकारी देते हैं। ऐसा पूर्व में हुई घटनाओं से खुलासा हुआ है। लेकिन पुलिस अभी तक इन बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। इससे बदमाशों को हौसले बुनंद हैं। वह वारदात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
हाल में हुई कुछ वारदात - 23 सितंबर को वैशाली सेक्टर तीन में मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं कर्नल की मां से शातिर ठगों ने छह तोले सोने के कंगन ठग लिए। पहले वृद्धा का तापमान चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 सितंबर को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क के पास महिला को रोककर तापमान चेक किया फिर चार कंगन ठगकर फरार हो गए। - चार सितंबर को  लिंकरोड थाना क्षेत्र में शाम को शातिर ठगों ने तापमान चेक कर महिला से चार सोने की चूड़ी उतरवाली।  क्या कहते हैं अधिकारी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह को हाल में पकड़ा है। इस गिरोह पर भी पुलिस की टीम काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द गिरोह को पकड़कर घटना का अनावरण किया जाएगा। अभिषेक वर्मा, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed