फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुर्गा पूजा आयोजन के लिए डीएम से मिले पूजा समिति पदाधिकारी

दुर्गा पूजा आयोजन के लिए डीएम से मिले पूजा समिति पदाधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा आयोजन के लिए डीएम से मिले पूजा समिति पदाधिकारी
विज्ञापन
- डीएम ने दिया आश्वासन, दो-तीन दिन बाद आ जाएगी स्पष्ट गाइडलाइन - डीएम ने कहा नए अनलॉक गाइडलाइन का करें इंतजार माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है दुर्गा पूजा समितियों के मन में आयोजन को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर से 16 दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि बनकर मनीष सेन गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर वह डीएम से जानकारी लेने पहुंचे थे। फिलहाल डीएम ने दो से तीन दिन का और इंतजार करने को कहा है। तब तक अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी हो जाएगी।
पूजा समिति पदाधिकारी ने बताया कि वार्ता के दौरान डीएम ने यह बताया कि फिलहाल दुर्गा पूजा का आयोजन न कराए जाने का कोई भी आदेश-निर्देश उनके पास नही हैं। ऐसे में पूजा की जा सकती है। मनीष सेन ने बताया कि डीएम ने सभी को दो से तीन दिन का और इंतजार करने को कहा है। इसके बाद अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी हो जाएगी। इससे पूजा आयोजन पर विस्तृत योजना तैयार की जा सकती है और इस पर नए सिरे से दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं। इस दौरान मनीष सेन ने आयोजन की स्वीकृति के लिए वन विंडो सिस्टम लागू करने की अपील की , जिस पर डीएम ने सहमति दर्ज कराई है और नए गाइडलाइन के मुताबिक कुछ भी कहने की बात कही। मनीष सेन ने बताया कि अब समय बहुत कम रह गया है, ऐसे में समिति पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गई है कि आयोजन कैसे और कितने लोगों की मौजूदगी में कराया जाना है। प्रशासन की ओर से गाइडलाइन स्पष्ट किए जाने के बाद ही समिति पदाधिकारी आगे की योजना बना सकेंगे। हालांकि अब समिति पदाधिकारियों को नए गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed