फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कंपनी के बाहर काली पट्टी बांधकर दो दिवसीय धरना शुरू

कंपनी के बाहर काली पट्टी बांधकर दो दिवसीय धरना शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के बाहर काली पट्टी बांधकर दो दिवसीय धरना शुरू
विज्ञापन
-150 अस्थाई और 23 स्थाई कर्मियों को डयूटी पर लेने की मांग माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की एक कंपनी के बाहर सोमवार को इंजीनियरिंग कामगार यूनियन ने कर्मियों को डयूटी पर लेने के लिए दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया। विरोध दर्ज कराने को कर्मचारियों ने बाजुओं पर काली पट्टी भी बांधी। आरोप है कि अनलॉक होने के बाद भी 23 स्थाई और 150 अस्थाई कर्मचारियों को डयूटी पर नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने उन्हें वेतन न मिलने का भी आरोप लगाया। 
सीआईटीयू के बैनर तले इंजीनियरिंग कामगार यूनियन ने सुबह करीब दस बजे धरना शुरू किया। ब्रजेश कुमार का आरोप है कि कंपनी ने लॉकडाउन के बाद कुछ कर्मचारियों को डयूटी पर नहीं लिया है। जिनमें स्थाई तौर पर 23 और अस्थाई रूप से 150 कर्मचारी बेहद परेशान हैं। आरोपों की मानें तो कंपनी ने बिन नोटिस और वेतन सभी को काम नहीं रखा है। गुस्से में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू करने के साथ साथ कम्पनी के गेट पर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है। यूनियन की मांग है कि स्थायी और अस्थायी श्रमिकों को पूरे वेतन के साथ काम पर तत्काल लिया जाए,अप्रैल से अभी तक का बकाया वेतन भी भुगतान हो, ईएसआईसी एवं पीएफ की धनराशि जो मजदूरों के वेतन से कटौती की गई नवंबर 2018 से जमा कराने, वर्ष 2015 से अब तक बकाया बोनस का तत्काल सभी मजदूरों को भुगतान किया जाए, वेतन से 14 माह से कट की गई बीमे की किस्त को बिना देरी जमा कराएंं। इसके अलावा 40 रिटायर्ड मजदूरों की ग्रेच्युटी का भुगतान भी हो। इस दौरान मुन्नाराम, अनिल कुमार, पंकज, सुनील कुमार, रंजीत तोमर, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed