फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खोड़ा में पेयजल के लिए एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

खोड़ा में पेयजल के लिए एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
खोड़ा में पेयजल के लिए एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- पानी की मांग को लेकर पिछले डेढ़ माह से चल रहा अभियान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  खोड़ा में पेयजल की किल्लत को लेकर शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वसुंधरा में विधायक सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस बीच एसोसिएशन ने पानी की विकट समस्या से विधायक को अवगत कराया। वहीं, लोगों ने सांसद वीके सिंह भी जल्द मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने की बात कही। विधायक ने पानी की समस्या पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तक पहुंचाने का भरोसा दिया। 
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा में पेयजल व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेकार होती जा रही है। पिछले कई वर्षों से लोग कम पानी में काम करने को मजबूर हैं। जबकि कई कालोनियों के लोगों को तो सप्लाई न होने से पानी नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। कई महीनों से एसोसिएशन के बैनर तले पानी की मांग के लिए मुहिम चला रखी है। जिसमें नगर पालिका के सभासदों से लेकर अधिकारी और भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। विधायक सुनील शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया है। अब कालोनी में पीने के पानी को लेकर जल्द ही सांसद जनरल वीके सिंह से भी मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि मांग को लेकर गाजियाबाद प्रभारी और कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना को समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इस बीच पंकज पाल, अनीश कुमार, दीपचंद देवतल्ला, दीपक पांडे, गणेश नौटियाल,  हरीश चंद्र,  महेश चंद्र, उमेश सिंह , श्याम सुंदर, ललित मिश्रा और ध्यान सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
-------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed