फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध निर्माण पर तेज होगा एक्शन

अवैध निर्माण पर तेज होगा एक्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर तेज होगा एक्शन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी प्रवर्तन प्रभारियों से मांगी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की कार्ययोजना
विज्ञापन
- जीडीए के सीलिंग व ध्वस्तीकरण अभियान की हर सप्ताह हो रही समीक्षा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का अभियान लगातार जारी है। आने वाले दिनों में अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान और तेज होगा। कार्रवाई के बीच जीडीए ने अक्टूबर माह की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रवर्तन प्रभारियों को जोनवार कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई कार्ययोजना में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान के तहत प्रतिदिन एक और माह में हर जोन में दो-दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की योजना को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में जारी अभियान की अधिकारियों की ओर से नियमित हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है। जीडीए की लगातार जारी कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी का माहौल है। बीते दिनों जीडीए ने राजेंद्रनगर, लाजपतनगर में कई अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, जोन-चार के पांडवनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कॉलेज, चार फार्म हाउस और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया था। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन के पास मोरटा, मुरादनगर और मोदीनगर में भी ध्वस्तीकरण की कई कार्रवाई की गई। बीते दिनों को सिद्धार्थ विहार में जीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। ऐसे में नई कार्ययोजना से अभियान में और तेजी आएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्ययोजना तैयार करने के साथ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed