फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा पर हमले में दो गिरफ्तार

अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा पर हमले में दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा पर हमले में दो गिरफ्तार
अभिनेत्री अलीशा खान - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा और गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन के वंशज सलीम खान पर रविवार रात हुए हमले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सलीम खान गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन के वंशज हैं। उनकी भतीजी अलीशा खान बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं। रविवार रात सलीम खान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। अभिनेत्री अलीशा खान का कहना है कि उनके भाई रिजवान खान और इमरान खान बीच-बचाव करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। सलीम खान की तरफ से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि चमन, रमन, संजय और राजू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। संजय और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हवेली कब्जाना चाहते हैं आरोपी : अलीशा........ अभिनेत्री अलीशा खान का कहना है कि कोर्ट से केस हारने के बाद भी आरोपी पक्ष उनकी पुश्तैनी हवेली कब्जाना चाहते हैं। इसके लिए आरोपी किसी भी हद तक जा सकते हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आरोपियों द्वारा उनके परिजनों के साथ आपराधिक घटनाएं की जा चुकी हैं। अलीशा खान का आरोप है कि दो आरोपी प्रदेश के कद्दावर नेता की सरपरस्ती में दबंगई दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा पर हमले में दो गिरफ्तार
हमले में घायल हुए अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा - फोटो : Amar Ujala
हमले में घायल हुए अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed