फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एडीजी ने सलेमपुर और कोतवाली देहात का किया निरीक्षण

एडीजी ने सलेमपुर और कोतवाली देहात का किया निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने जनपद के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सलेपुर थाना और कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। दोनों थानो में उन्होंने बंदी गृह, बीट बुक रजिस्टर और शस्त्रागार को चेक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सलेमपुर थाना प्रांगण में एडीजी ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
शनिवार को अपर पुलिस महानिदेेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल अपने वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पहले सलेमपुर थाना पहुंचे। वहां पर गार्द की सलामी ली गई। इसके बाद एडीजी ने थाना कार्यालय के कोविड हैल्थ डेस्क, बंदीगृह, अभिलेख, बीट रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर आदि को चेक किया। थाना प्रभारी को अभिलेख पूरा करने, उनके रखरखाव, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने और थाना परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्त कर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। महिला अपराध आदि पर रोकथाम बेहद जरूरी है। इसके बाद थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बाद में उनका काफिला कोतवाली देहात पहुंचा। वहां भी रजिस्टर, मेस, बंदीगृह आदि को चेक किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को अभिलेख पूरा व उनका रखरखाव बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एसएसपी संतोष कुमार ङ्क्षसह व अन्य पुलिस अफसरों के साथ कोरोना और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। एडीजी ने कहा कि लंबित विवेचनओं को जल्द से जल्द निबटाए। जिला कारागार में लगातार मॉनीटरिंग की जाए और जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण होना चाहिए। कहा कि कन्टेनमेंट जोन में तैनात पुलिस व होमगार्ड और अधिकारी स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए डयूटी को अंजाम दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed