फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 53 हुए डिस्चार्ज

30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 53 हुए डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार को 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 53 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 3342 कुल केस हो गए हैं, जिसमें 2644 डिस्चार्ज हो चुके है और 56 की मौत हो चुकी है, शेष 642 का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नगर के सुशीला विहार, कोतवाली देहात और प्रेम नगर में दो-दो व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि देवीपुरा, चांदपुर, मयूर विहार, नई बस्ती, ऊपरकोट और सूर्यानगर में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव मिला। इसके अलावा बीबीनगर में छह व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नरौरा में चार, जहांगीराबाद में तीन, खुर्जा में दो और अनूपशहर क्षेत्र में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि ५३ लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। साथ ही 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed