फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बांस-बल्लियों पर दौड़ रहा करंट, लोगों का गुस्सा फूटा

बांस-बल्लियों पर दौड़ रहा करंट, लोगों का गुस्सा फूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के प्रसादी नगर में बांस-बल्लियों पर करंट दौड़ रहा है। इसके कारण कई बार तारों के टूट कर गिरने से हादसा होते-होते बचा। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर रविवार को कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों से पोल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार को परसादी नगर के लोग एकत्रित हुए। लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से कालोनी में होने वाली बिजली सप्लाई के तार लकड़ी की बल्लियों के जरिए आ रहे है। इसके कारण तेज हवा चलने से आए दिन तार टूट कर गिर जाते हैं। कई बार तार टूटने के कारण लोग करंट के खतरे से बाल-बाल बचे हैं। कॉलोनी के लोगों को करंट का खतरा सताता रहता है। लोगों ने कहा कि कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि तारों के कारण आए दिन बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन करते विद्युत पोल लगवाने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में जितेन्द्र, राजकुमार, सीमा, विजय,प्रवीन, राकेश, बालकिशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed