{"_id":"5f675df88ebc3eb73c30bda9","slug":"ghaziabad1600609784","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पताल में जांच के लिए वसूल रहे दो हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्राइवेट अस्पताल में जांच के लिए वसूल रहे दो हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट अस्पताल में जांच के लिए वसूल रहे दो हजार रुपये
विज्ञापन
- शासन के निर्देश 1600 रुपये से ज्यादा न लिए जाएं
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद।
संजयनगर निवासी गौरव सागर अपने दादा की कोरोना जांच कराने सर्वोदय अस्पताल में गए थे। आरोप है कि उनसे आरटी-पीसीआर जांच के लिए दो हजार रुपये लिए गए। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल के डॉ. नीरज ने बताया कि अस्पताल में पैथोलॉजी लैब द्वारा शुल्क निर्धारित किए गए हैं। वहीं लैब में कार्यरत कर्मचारी आशु का कहना है कि इसके लिए अस्पताल की ओर से शुल्क लिया जाता है। उनके कहने पर ही आरटी-पीसीआर जांच के लिए दो हजार तय किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही लोगों की जांच कराने की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सरकारी लैब में आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट आठ से नौ दिन में मिल रही है। जल्द रिपोर्ट लेने के लिए लोग प्राइवेट लैब या अस्पताल में कोरोना जांच करा रहे हैं। प्राइवेट लैब के लिए शासन की ओर से आरटी-पीसीआर जांच के लिए 1600 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी लैब और अस्पतालों को निर्धारित शुल्क पर जांच करने के निर्देश दिए गए है।
--------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन