फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैभव खंड की समस्याओं पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने की बैठक

वैभव खंड की समस्याओं पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने की बैठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
वैभव खंड की समस्याओं पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन
- वैभव पार्क सोशल डिस्टेंशिंग के साथ हुई बैठक में वार्ड 99की समस्याओं पर की गई चर्चा - बैठक में शामिल न होने पर साहिबाबाद विधायक ने लोगों को भेजा वीडियो माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के वैभव खंड की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न सोसायटी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने वैभव पार्क में बैठक कर वार्ड 99 की समस्याओं पर चर्चा की। हालांकि इस बैठक में विधायक सुनील शर्मा और स्थानीय पार्षद अभिनव जैन को भी शामिल होना था जो किसी करणवश शामिल नहीं हो सके। वहीं विधायक ने वीडियो भेजकर सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल न हो पाने का कारण राजनीतिक अनिवार्य कार्य का होना बताया। वीडियो के जरिए उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी चर्चा करने के बाद ज्ञापन तैयार कर उन तक पहुंचा दें, जिसका निवारण किया जाएगा।
बैठक में वार्ड-99 में गंदगी, अतिक्रमण और साइकिल ट्रैक पर जल भराव जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मुख्य सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था, कोविड-19 संक्रमण में सड़क, बाजार और सोसायटी के पार्कों में सोशल डिस्टेंशिंग कैसे मेंटेन की जाए इस पर भी विचार किया गया। चर्चा करते हुए मिलिंग मनस्वी ने इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया और सड़कों और नालियों के सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की। इस दौरान सभी ने एक ज्ञापन तैयार किया जो सोमवार को विधायक को सौंपी जाएगी। बैठक में दिनेश तिवारी, मनीष सिंघल, संजय गुप्ता, शरत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed