फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मनोकामना सोसायटी के दुबारा अध्यक्ष बने प्रदीप मिश्रा

मनोकामना सोसायटी के दुबारा अध्यक्ष बने प्रदीप मिश्रा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
मनोकामना सोसायटी के दुबारा अध्यक्ष बने प्रदीप मिश्रा
विज्ञापन
- चुनाव को लेकर हुए आम सभा में लोगों ने पुरानी टीम को ही निर्विवाद तौर पर सौंपी कमान - कोविड-19 संक्रमण की वजह से दोबारा चुनाव न कराने का लिया सफल माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 ए स्थित मनोकामना सोसायटी में एक बार फिर से पिछली आरडब्ल्यूए को ही कमान सौंपी गई। प्रदीप मिश्रा को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया और मनोज भारद्वाज सचिव बनाए गए। दरअसल चुनाव कराने को लेकर रविवार को आरडब्ल्यूए ने आम सभा का आयोजन किया था। आम सभा में सर्व सम्मति से लोगों ने पिछली आरडब्ल्यूए को ही वर्ष 2020-2021 के लिए चयनित किया गया।
बता दें कि आरडब्ल्यूए का कार्यकाल जून माह में खत्म हो रहा था। इसके बार कोविड-19 संक्रमण की वजह से आम सभा भी आयोजित नहीं की गई। वहीं रविवार को सोशल डिस्टेंशिंग के साथ आरडब्ल्यूए ने आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में शामिल सभी लोगों ने सर्व सम्मति से कोरोना काल में चुनाव न कराने का फैसला लिया और पिछली आरडब्ल्यूए को ही आगामी वर्ष की भी कमान सौंपी। इसके तहत प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष, मनोज भारद्वाज सचिव, कामेश शुक्ला, उपाध्यक्ष, अनुराग गुप्ता द्वितीय उपाध्यक्ष, सुखवीर वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed