फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   निष्कासन के बाद से नसीब नहीं हुई साईकिल की सवारी

निष्कासन के बाद से नसीब नहीं हुई साईकिल की सवारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
निष्कासन के बाद से नसीब नहीं हुई साईकिल की सवारी
विज्ञापन
- सपा से निष्कासित हैं पांच पदाधिकारी - जिला कमेटी के सदस्य से लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी में पांच पदाधिकारियों निष्कासन के करीब तीन महीने बाद भी साईकिल की सवारी नसीब नहीं हो पा रही है। जिलाध्यक्ष से रार के बाद सभी निष्काषित कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर गिले-शिकवे भी दूर किए लेकिन वापसी के लिए अभी तक हाईकमान से पत्र नहीं आया है। ऐसे में एक बार फिर से पार्टी में गुटबाजी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं हालांकि इस मसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है और जल्द ही निष्कासन खत्म होने की बात कही है। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक का विरोध करने के बाद पार्टी हाईकमान ने लैटर जारी कर विरोध करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक के अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही सदस्य बनाए गए सौदान सिंह गुर्जर ने ताहिर हुसैन के साथ पार्टी कार्यालय पर धरना दिया था। उनके अलावा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, आशा सचदेव सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राशिद मालिक का घेराव कर दिया था। महिलाओं ने उन पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया था। पार्टी कार्यालय पर हंगामा, धरना और रार होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी को निष्कासित कर दिया था। निष्कासन लैटर में मुरादनगर विधानसभा के पूर्व प्रभारी संजीव चौधरी का भी नाम आया था, हालांकि उन्होंने किसी भी विवाद में शामिल न होने की बात कही थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बढ़ती रार पर महिला कार्यकर्ता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष अपनी शिकायत और पक्ष लेकर पहुंची। लखनऊ से विवाद खत्म करने के निर्देश मिलने के बाद जिलाध्यक्ष राशिद मालिक ने सभी पक्षों से वार्ता की और पार्टी में सभी तरह के विवाद खत्म होने का दावा किया। पार्टी में आने वाले दिनों में गुटबाजी बढ़ने के पूरे आसार हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि जानबूझकर पार्टी में निष्काषित पदाधिकारियों की वापसी नहीं कराई जा रही है और पार्टी हाईकमान को भी गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
---- पार्टी में किसी तरह के विवाद का सवाल ही नहीं है। जो शिकवे शिकायतें थीं, उनको एक साथ बैठ कर निपटाया गया। रही बात निष्कासन की तो उस पर बात की गई है। सभी कार्यकर्ताओं पार्टी में ही हैं। इसको लेकर प्रदेश नेतृत्व से पत्र भी जल्दी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- राकेश यादव, पूर्व मंत्री व सदस्य विधान परिषद ---- प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन आज: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार यानी आज प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला एवं महानगर कमेटी के कार्यकर्ता सदर तहसील पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए प्रदर्शन करेंगे। कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि, बेहाल किसान, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed