फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ की जाएगी फेसिंग

खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ की जाएगी फेसिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ की जाएगी फेसिंग
विज्ञापन
- सभी खंड में निरीक्षण के बाद बनेगी सूची माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विद्युत ट्रांसफार्मर से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए कवायद की जाएगी। निगम के अधिकारी खुले में रखे ट्रांसफार्मर की सूची तैयार करवा रहे हैं, जिसके बाद उनके चारों तरफ फेसिंग का कार्य कराया जाएगा।
पिछले दिनों विजयनगर क्षेत्र में एक बालक खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया था। इस घटना से विद्युत निगम के सुरक्षा इंतजामों की पोल भी खुली थी। विजयनगर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर या तो खुले में रखा है या उनके चारों तरफ जाल क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ प्रमुख बाजारों में भी बिना सुरक्षा इंतजामों के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अधिकांश ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग (सुरक्षा घेरा) है। कई जगह असमाजिक तत्व इनको उखाड़कर ले जाते हैं। कई जगह ये क्षतिग्रस्त भी हो जाते हैं। सभी खंड में अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सूची तैयार कर फेसिंग का कार्य कराया जाएगा। गाजियाबाद में 28500 से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। जिनमें से करीब 502 ट्रांसफार्मर पर हर महीने मेंटिनेंस का कार्य होता है। अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्रांसफार्मर के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए भी जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed