{"_id":"5f64934e8ebc3e4b3f5f09f6","slug":"ghaziabad1600426830","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 दीये जलाकर पीएम के जन्मदिन पर बांटे 21 किलो लड्डू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
1100 दीये जलाकर पीएम के जन्मदिन पर बांटे 21 किलो लड्डू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1100 दीये जलाकर पीएम के जन्मदिन पर बांटे 21 किलो लड्डू
विज्ञापन
- तुलसी निकेतन में भाजपाईयों ने जलाया सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार रात भाजपाइयों ने वसुंधरा में अमरनाथ वाटिका में 1100 दीये जलाकर 21 किलो लड्डू बांटे। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के अध्यक्ष अंकित गिरि और पूर्व महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपील की। तुलसी निकेतन में पार्टी के लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
यहां अंकित गिरि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दोपहर के समय पौधारोपण किया गया। इसके बाद अमरनाथ वाटिका के प्रांगण में 1100 दीये जलाकर रोशनी को प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने 21 किलो लड्डू बांटकर बच्चों और बुजुर्गों को खाना खिलाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया। जिससे देश तरक्की कर सके। इस बीच देवेंद्र गिरी, स्वीटी रैना , विशाल कौशिक, मधु गोस्वामी, अमित पाराशर, जगपाल चौधरी, अनमोल गुप्ता, यतेंद्र कुमार, आकाश शर्मा, चरणजीत सिंह, राखी गर्ग आदि मौजूद रहे।
तुलसी निकेतन में अभियान के बाद सफाई का संकल्प ः
तुलसी निकेतन में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला।पार्षद विनोद कसाना, पप्पू पहलवान, कुलदीप कसाना ने मिलकर करीब 20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एक कपड़े के थैले में इकट्ठा की। स्थानीय लोगों को गंदगी साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पार्षद चतर सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, सुनील धामी, राजकुमार चंदेला, बलवंत रावत, विपिन डागर, उदयवीर भोला, पवन, रामकिशन, आनंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------
सुमित कुमार