फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मकान की ‌दीवार गिरने से बच्ची घायल, हालत गंभीर

मकान की दीवार गिरने से बच्ची घायल, हालत गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
मकान की दीवार गिरने से बच्ची की हालत गंभीर
विज्ञापन
- अर्थला की नीलमणि कालोनी का मामला - खाली प्लाट में खेल रहे बच्चों को पेड़ के नीचे बैठकर देख रही थी बच्ची माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद । अर्थला की नीलमणि कालोनी में एक मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आई दस वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन में वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। परिजनों ने अभी तक नगर निगम या पुलिस थाने में शिकायत नहीं दी है।
यहां नीलमणि कालोनी में प्रकाश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम कालोनी के कुछ बच्चे एक खाली प्लाट में खेल खेल रहे थे। उनकी दस वर्षीय बेटी सोना दीवार के बराबर में ही एक पेड़ के नीचे बैठकर खेल देख रही थी। मकान का कुछ हिस्सा जर्जर अवस्था में है। इसमें कोई नहीं रहता है। सोना के भाई सुनील ने बताया कि दीवार का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमें सोना भी चपेट में आ गई। उसकी चीख पुकार सुनने के बाद परिवार के लोग दौड़े और उसे पहले तो जिला अस्पताल में ले गए। वहां बच्ची की हालत गंभीर होने के बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने उसे वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि सोना के सिर में चोटे लगीं हैं। इससे उसकी हालत अभी गंभीर बनी है। अभी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed