फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले 23 शिक्षकों को थमाया नोटिस 

स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले 23 शिक्षकों को थमाया नोटिस 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। स्कूल न जाने वाले 23 शिक्षकों को विभाग ने नोटिस थमा दिए हैं। यह कार्रवाई सीडीओ की देखरेख में चल रहे कंट्रोल रूम से मिली हाजिरी की रिपोर्ट मिलने के बाद की गई है। साथ ही अफसरों ने गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को कार्रवई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
कोरोना काल के चलते इस समय जनपद में संचालित 2399 परिषदीय स्कूल बंद चल रहे हैं। जबकि इस समय स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थित अनिवार्य है। इन स्कूलों में सात हजार से अधिक शिक्षक और शिक्षामित्र आदि कर्मचारी तैनात हैं। आदेश है कि शिक्षक स्कूल पहुंचकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के साथ अन्य योजनाओं का लाभ आदि के साथ विभागीय काम को पूरा करें। शिक्षकों को स्कूल न जाने वाले बच्चों का प्रवेश करने के भी आदेश दिए गए हैं। बावजूद इसके अधिकतर स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे तो स्कूल से बिना बताए बंक मार रहे हैं। यह हालात उस स्थिति में हैं, जबकि प्रेरणा एप पर उनकी स्कूल खुलने के निर्धारित समय पर उपस्थिति देनी जरूरी है। इसके लिए विकास भवन में सीडीओ की देखरेख में कंट्रोल रूम चल रहा है। जहां पर प्रत्येक स्कूल में पहुंचने वाले शिक्षकों की प्रेरणा एप से हाजिरी का पता किया जाता है। स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को इस बात का भी डर नहीं है कि यदि उनकी इस मनमानी का पता चल गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। अधिकतर शिक्षकों की इस तरह की मनमानी पूर्व में भी उजागर हो चुकी हैं। शासन और प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की और कई बार चेतावनी भी दी। बावजूद इसके सुधार दिखाई नहीं दे रहा। बताया गया कि विकास भवन में सीडीओ की देखरेख में चल रहे कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट पर स्कूलों से लगातार अनुपस्थित चल रहे 23 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह सभी शिक्षक जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों से संबंधित हैं। जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय पर उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उनके खिलाफ आगामी सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
कोट परिषदीय स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले 23 शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों का पता हाजिरी के लिए संचालित कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के बाद चला था। इन सभी शिक्षकों से अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांग लिया है। किसी भी शिक्षक की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed