फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने पर वेव शुगर को नोटिस 

बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने पर वेव शुगर को नोटिस 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की वेव चीनी मिल की ओर से अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने पर डीएम ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर दिया है। डीएम की ओर से जारी नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वेव शुगर मिल पर इस समय किसानों का 45.62 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। 
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार की ओर से वेव चीनी मिल को नोटिस जारी कर कहा गया है कि अभी तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। जबकि जबकि उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियम) में गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान करने का प्रावधान है तथा शुगर केन कंट्रोल ऑर्डर नियम के तहत 14 दिन के पश्चात भुगतान पर ब्याज देय होता हैं, लेकिन समय के अंतर्गत गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मिल प्रबंधन को चेतावनी के साथ निर्देशित किया है कि बकाया गन्ना भुगतान को तत्काल सुनिश्चित कराया जाए अन्यथा उत्तर प्रदेश वैक्यूम पैन शुगर फैक्ट्रीज लाइसेंसिंग ऑर्डर 1969 (अद्यावधिक संशोधित) के क्लाज-8 एवं चीनी मिल को जारी लाइसेंस के शर्त संख्या में दिए गए प्रावधानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा शुगर केन कंट्रोल ऑर्डर में प्रविधानित नियमों एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed