{"_id":"5f639cf68ebc3e4b3f5f09be","slug":"ghaziabad1600363766","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और सीडीओ ने वितरित किए कृत्रिम उपकरण ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण भेंट करते सांसद और सीडीओ।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। विकास भवन में बृहस्पतिवार को जिला दिव्यांजन सशिक्तकरण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह ने इस दौरान 33 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए। इस दौरान सीडीओ अभिषेक पांडेय सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंक वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह रहे। उनके द्वारा चार दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल,्र पांच को व्हील चेयर, 13 को बैसाखी और 11 दिव्यांगजनों को स्टिक प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कृत्रिम अंग वितरण का काम आगे भी जारी रहेगा। दूसरी ओर इस कार्यक्रम में स्व. श्रीमती अंगूरी देवी दिव्यांग कृत्रिम अंक संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिव्यांगता राÓय सलाहकार बोर्ड की सदस्य कुमारी वीना शर्मा का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उनके साथ सलमान सोनी, मनोज कुमार, कांता, गीता और रचित शर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।