फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेरठ तिराहा-गुलधर रैपिड स्टेशन पहले होंगे तैयार, सुपरस्ट्रक्चर का काम तेज

मेरठ तिराहा-गुलधर रैपिड स्टेशन पहले होंगे तैयार, सुपरस्ट्रक्चर का काम तेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
मेरठ तिराहा-गुलधर रैपिड स्टेशन पहले होंगे तैयार, सुपरस्ट्रक्चर का काम तेज
आरआरटीएस के पहले सेक्शन पर गुलधर के पास सेगमेंट लॉन्चिंग का चलता हुआ काम - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः एनसीआरटीसी ने स्टेशनों का डिजाइन किया तैयार, मेरठ तिराहे पर काम ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
- स्टेशनों पर मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, मेट्रो स्टेशन से होगी कनेक्टिविटी - गुलधर से मेरठ तिराहे के एलिवेटेड ट्रैक के सुपरस्ट्रक्चर के काम ने पकड़ी रफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आरआरटीएस के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले सेक्शन पर निर्माण की गति और तेज हो गई है। एनसीआरटीसी ने पहले सेक्शन के चारों स्टेशनों का डिजाइन तैयार कर लिया है। पहले सेक्शन में मेरठ रोड तिराहा और गुलधर रैपिड स्टेशन का ले-आउट तैयार होने और धरातल पर काम को देखते हुए इनके सबसे पहले तैयार होने पूरी संभावना है। वहीं एनसीआरटीसी ने मेरठ रोड तिराहा से गुलधर के बीच सुपरस्ट्रक्चर के काम को और रफ्तार दी है। मेरठ रोड तिराहे से गुलधर रैपिड स्टेशन के बीच नए पिलर्स के निर्माण के साथ तैयार हो चुके पिलर्स के ऊपर सेगमेंट लॉन्चिंग का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में साल के अंत तक रैपिट के पहले सेक्शन का सुपर स्ट्रक्चर दिखाई देने लगेगा। पहले सेक्शन पर एनसीआरटीसी ने दुहाई से गुलधर के बीच एलिवेटेड ट्रैक के सेगमेंट लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद गुलधर से मेरठ रोड के बीच एलिवेटेड ट्रैक को बिछाने का काम शुरू कर दिया है।साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच सेगमेंट की लिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
---------------------- कास्टिंग यार्ड में लगातार काम जारी, सुपरस्ट्रक्चर को मिलेगी गति रैपिड रेल के पहले प्राथमिकता वाले खंड में एलिवेटेड सेगमेंट का निर्माण वसुंधरा कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है। रैपिड रेल की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। किसी ने इसे ध्यान में रखते हुए वायडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। कास्टिंग यार्ड में निर्माण की गति से सुपरस्ट्रक्चर के निर्माण में तेजी आएगी।व्यस्ततम रूट होने के चलते एलिवेटेड ट्रैक पर गार्डन लॉन्चिंग के काम को बेहद सावधानी और सुरक्षा के साथ अंजाम दिया जा रहा है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कास्टिंग यार्ड और निर्माण संबंधी विभिन्न साइटों पर सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------- दुहाई से मेरठ के बीच चल रहा पिलर फाउंडेशन का काम एलएंडटी कंपनी ने दुहाई से मेरठ के शताब्दीनगर के बीच 32 किलोमीटर लंबे दूसरे सेक्शन के काम को तेज गति के साथ शुरू कर दिया है। दुहाई से मोदीनगर के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। सेक्शन में पिलर फाउंडेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि पहले सेक्शन के स्टेशन का डिजाइन और लेआउट तैयार कर लिया गया है। मेरठ तिराहा स्टेशन पर काम तेज गति से जारी है।प्राथमिकता वाले पहले खंड में मेरठ रोड तिराहा से गुलधर स्टेशन के बीच एलिवेटेड ट्रैक के पिलर्स पर सेगमेंट लॉन्चिंग का काम तेजी किया गया है।
-----------

मेरठ तिराहा-गुलधर रैपिड स्टेशन पहले होंगे तैयार, सुपरस्ट्रक्चर का काम तेज
आरआरटीएस के पहले सेक्शन पर गुलधर के पास सेगमेंट लॉन्चिंग का चलता हुआ काम - फोटो : Amar Ujala
आरआरटीएस के पहले सेक्शन पर गुलधर के पास सेगमेंट लॉन्चिंग का चलता हुआ काम

मेरठ तिराहा-गुलधर रैपिड स्टेशन पहले होंगे तैयार, सुपरस्ट्रक्चर का काम तेज
आरआरटीएस के पहले सेक्शन पर गुलधर के पास सेगमेंट लॉन्चिंग का चलता हुआ काम - फोटो : Amar Ujala
आरआरटीएस के पहले सेक्शन पर गुलधर के पास सेगमेंट लॉन्चिंग का चलता हुआ काम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed