{"_id":"5f635f1f8ebc3e74843bb89d","slug":"ghaziabad1600347935","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिप्रा कृष्णा विस्टा में डबल चार्ज लगाकर रेजिडेंट्स को भेजा नोटिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिप्रा कृष्णा विस्टा में डबल चार्ज लगाकर रेजिडेंट्स को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा कृष्णा विस्टा में डबल चार्ज लगाकर रेजिडेंट्स को भेजा नोटिस
विज्ञापन
- रेजिडेंट्स ने कहा जब तक नहीं किया जाएगा मेंटेनेंस, नहीं देंगे कोई चार्ज
- सोसायटी में लंबे समय से चल रहा है बिल्डर और लोगों में विवाद
माई सिटी रिपोर्ट
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में बिल्डर और आरडब्ल्यूए के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सोसायटी में विवाद रहता ही है। अब आरडब्ल्यूए का आरोप है कि मेंटेनेंस कराए बिना बिल्डर द्वारा डबल चार्ज लगाकर मेंटेनेंस शुल्क जमा करने का नोटिस भेजा गया है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी प्रिया बिष्ट ने बताया कि सोसायटी में मेंटेनेंस का एक भी काम नहीं किया जा रहा लेकिन लगातार मेंटेनेंस चार्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं आरडब्ल्यूए के साथ ही सोसायटी के रेजिडेंट्स ने बिना मेंटेनेंस किसी भी तरह का चार्ज देने से साफ इंकार कर दिया है। प्रिया बिष्ट का कहना है कि बिल्डर की ओर से मेंटेनेंस चार्ज में लीगल खर्चा भी जोड़ दिया गया है। बता दें कि सोसायटी में डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर आरडब्ल्यूए चुनाव हो तो गए लेकिन बिल्डर द्वारा अभी तक भी सोसायटी को पूरी तरह आरडब्ल्ल्यूए के हैंड ओवर नहीं किया गया है। जिसकी वजह से आए दिन आरडब्ल्यूए और बिल्डर स्टाफ के बीच तनाव बना रहता है। इस वजह से सोसायटी के कई काम भी प्रभावित हो रहे हैँ।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी प्रिया बिष्ट की ओर से एक पुराने मामले में यह एफआईआर कराई गई है। प्रिया का आरोप है कि जुलाई माह में जब सोसायटी के सभी लिफ्ट खराब थे, उस दौरान उन लोगों ने कोन कंपनी के स्टाफ, जिनकी लिफ्ट लगी हुई है, को बुलाया था। मेंटेनेंस के लिए कंपनी के लोग आए थे लेकिन बिल्डर की ओर से मेंटेनेंस देख रहे कुछ लोगों ने लिफ्ट कंपनी के स्टाफ को काम नहीं करने दिया था। इसी बात पर उनकी झड़प बिल्डर के लोगों से हुई जिस दौरान सोसायटी की महिलाओं से गाली गलौच के साथ बात की गई और धमकाया भी गया। प्रिया ने बताया कि इस मामले में उन्होंने मौके पर ही इंदिरापुरम थाने में फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी और लिखित शिकायत दी थी। उसी मामले में प्रिया ने 13 को तीन लोगों के खिलाफ धारा 504 और 506 के तहत एफआइआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------------------