फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली, वसुंधरा और डीएलएफ में गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी परेशानी

वैशाली, वसुंधरा और डीएलएफ में गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
वैशाली, वसुंधरा और डीएलएफ में गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
- तमाम शिकायतों के बाद नहीं हो रहा समाधान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  टीएचए के विभिन्न इलाकों में लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि दिन में सिर्फ एक समय ही पानी की सप्लाई होती है। उसमें भी पानी काफी गंदा आता है। शालीमार गार्डन, वैशाली और वसुंधरा के लोग कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लगातार लापरवाही होने पर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।  वैशाली सेक्टर-2 डी में रहने वाले बृजपाल रावत का कहना है कि सेक्टर-2डी वैशाली में सिर्फआधे घंटे पानी सप्लाई होती है। जबकि ज्यादातर समय पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर किसी जरूरी काम में इस्तेमाल भी नहीं कर सकते। सुबह-सुबह मोटर चलाने के बाद टंकी खोलते ही पूरे घर में सीवर की बदबू फैल जाती है। इसी तरह शालीमार गार्डन और डीएलएफ में महज दस से 15 मिनट पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। तमाम लोग पानी न भर पाने की वजह से बोतलबंद पानी खरीदते हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। वसुंधरा सेक्टर-1 में कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि एलआईजी में मोटर चलाते ही गंदाजल आता है। कुछ समय बाद साफ पानी मिलता है तो अचानक सप्लाई बंद हो जाती है या फिर बिजली कट हो जाती है। लोगों ने समाधान के लिए जल निगम में शिकायत की हुई है। वहीं, कौशांबी स्थित जयपुरिया एंक्लेव में भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि सोसायटी में पेयजल की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। पिछले तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। इससे सोसायटी के करीब डेढ़ हजार लोग परेशान है। कौशांबी स्थित जयपुरिया एंक्लेव की आरडब्ल्यूए महा सचिव शोभा रानी बरनवाल ने बताया कि सोसायटी में पेयजल आपूर्ति की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। पिछले तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे सोसायटी के करीब डेढ़ हजार लोग परेशान हैं। कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि कौशांबी जयपुरिया एंंकलेव में कर्मचारियों को भेजकर समाधान करा दिया गया है। वैशाली सेक्टर-2डी की जानकारी नहीं है। वहां भी कर्मचारियों को भेजकर जल्द साफ पानी सप्लाई कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed