फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस पर हमला मामले में पत्नी और साथी भी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला मामले में पत्नी और साथी भी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला मामले में पत्नी और साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस पार्टी पर हमला,सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ और वायरलेस सेट लूटा था  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। बदरपुर में पुलिस पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ और वायरलेस सेट लूटकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में नरूद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और साथी भी गिरफ्तार हो गए। दोनों को मंडोला आवास विकास से पकड़ा है। पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। 
एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया कि नरूद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उसकी पत्नी मोहसीना और साथी हारून को भी मंडोला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं दूसरी जगह भागने की फिराक में थे। 10 सितंबर को घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग जगह पर छुप रहे थे। दोनों से पूछताछ चल रही है। जिसमें अन्य साथियों के बारे में भी अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस का कहना है कि मोहसीना ने हिस्ट्रशीटर को छुड़ाने के दौरान पुलिस से काफी अभद्र व्यवहार किया था। उसके शोर मचाने पर ही गांव से लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने एक साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के दौरान आरोपियों ने वारसलेस हैंड सेट भी लूट लिया था। इसकी सूचना मिलते ही गांव में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और टीम गठित कर सभी की गिरफ़्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed