फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टीएचए में शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारियां

टीएचए में शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
टीएचए में शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारियां
विज्ञापन
-पूजा की अनुमति के लिए वन विंडो सिस्टम लागू करने की मांग -पूजा समिति और ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को भेजी चिट्ठी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। पितृ पक्ष खत्म होने के साथ ही टीएएचए में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। दुर्गा पूजा समितियों ने अपने कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और शासन से समिति पदाधिकारियों ने पूजा की अनुमति के लिए वन विंडो व्यवस्था करने की मांग की है।
बता दें कि इस बार 17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। पितृ पक्ष खत्म होने के बाद अब पूजा की तैयारियों के लिए समिति पदाधिकारियों के पास महज एक माह का समय बच गया है। दरअसल टीएचए में लंबे अर्से से बड़े स्तर पर दुुर्गा पूजा हुआ करती है। इस बार कोविड-19संक्रमण की वजह से पूजा को बहुत सीमित तरीके से करने के दिशा निर्देश आए हैं। पितृ पक्ष की वजह से समिति पदाधिकारियों ने पूजा की तैयारी शुरू नहीं की थी। पितृ पक्ष खत्म होने के बाद अब समिति पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों पर चर्चा शुरू कर दी है। समिति पदाधिकारी मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। ऐसे में वह लोग अब तक केवल चर्चा ही कर रहे थे। रविवार को पूजा समिति अपने पूजा स्थल की साफ-सफाई करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कुछ ऐसे कलाकार जो मूर्तियां बनाते हैं, ऐसे लोगों की तलाश की जाएगी। मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में कुछ बंगाली समाज के लोग मूर्तियां बनाते हैं, रविवार को बैठक के बाद वह लोग दिल्ली भी जाएंगे और मूर्तियां बनाने का ऑर्डर देंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रैक्टिस की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed