फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

महिला से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित मलायगिरी अपार्टमेंट के पास शाम को पैदल जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने कौशांबी थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलिवा चौधरी अंपूर्णा अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहती हैं। वह बुधवार शाम को करीब छह वह पैदल निकली थीं। उनके हाथ में मोबाइल था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का कुछ दूर पीछा किया लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद कौशांबी थाने में तहरीर दी। एसएचओ कौशांबी अजय सिंह का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed