{"_id":"5f6343468ebc3eedf90483a5","slug":"ghaziabad1600340806","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेव सिटी का ऑफिस किया सील, 5 करोड़ जमा करने के बाद खोला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वेव सिटी का ऑफिस किया सील, 5 करोड़ जमा करने के बाद खोला
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः वेब सिटी पर सिटी डेवलपमेंट चार्ज का 25 करोड़ था बकाया
विज्ञापन
- कई बार नोटिस हुए जारी, बिल्डर ने जमा नहीं किया सीडीसी
- सीलिंग होते ही बिल्डर ने जीडीए में जमा कराएं 5 करोड़, बाकी जल्द कराने का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बड़े बकाएदारों के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए जीडीए ने बकाया जमा न करने पर वेव सिटी का एनएच-9 स्थित साइट ऑफिस सील कर दिया। वेव सिटी बिल्डर पर जीडीए का 25 करोड़ सिटी डेवलपमेंट चार्ज (सीडीसी) बकाया था।
जीडीए की कार्रवाई होते ही बिल्डर की ओर से बकाया 5 करोड़ सीडीसी चार्ज जमा करा दिया गया है। बाकी बकाया जल्द से जल्द जमा कराने का बिल्डर ने जीडीए अधिकारियों को आश्वासन दिया है। इसके बाद जीडीए अधिकारियों ने साइट ऑफिस पर लगाई गई सील को खोल दिया है। बिल्डर पास सिटी डेवलपमेंट चार्ज का लंबे समय से 25 करोड़ बकाया है। बकाया जमा करने के लिए जीडीए ने कई बार बिल्डर को नोटिस भी जारी किया। लेकिन बार-बार नोटिस को अनदेखा करने को सख्ती से लेते हुए जीडीए ने बृहस्पतिवार को बिल्डर के साइट ऑफिस में सीलिंग की कार्रवाई कर दी। जीडीए की कार्रवाई होते ही आनन-फानन में बिल्डर ने 5 करोड़ बकाया राशि प्राधिकरण में जमा करा दी है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि बकाया जमा न करने के चलते वेव सिटी के ऑफिस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। बिल्डर ने 5 करोड़ बकाया जमा करा दिया है। बाकी को जल्द कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सीलिंग खोल दी गई है।
-----------
विज्ञापन