फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एटीएम ठगों की पुलिस से मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम ठगों की पुलिस से मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस की मंगलवार देर रात दो एटीएम ठगों से मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों इकरामुद्दीन और सद्दाम निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर को घेराबंदी कर कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। जिनके पास से अवैध असलाह व 13 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। दोनों ने बीते दिनों एक व्यक्ति के खाते से एटीएम बदलकर करीब 1.20 लाख रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
नगर कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि बीते दिनों कोतवाली  देहात के गांव मुरसाना निवासी राम सिंह पुत्र खेम सिंह ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत आठ जुलाई की सुबह वह धमैड़ा तिराहे के निकट एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से 1.20 लाख रुपये की नगदी निकाल ली। पीडि़त को मोबाइल पर आए मैसेज के आधार पर मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार शाम को टीम को सूचना मिली कि शिकारपुर तिराहे के निकट एटीएम ठगी करने वाले दो शातिर मौजूद हैं और भागने की फिराक  में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। हालांकि, कुछ दूरी पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त इकरामुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन व सद्दाम पुत्र खुर्शीद निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे व 13 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed