फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुठभेड़ के बाद दो इनामी पशु चोर गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद दो इनामी पशु चोर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो शातिर पशु चोर सद्दाम पुत्र बब्बन निवासी मोहल्ला तकिया थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद व सद्दाम हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी गांव डोमघर थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद को धर दबोचा। जिनके  पास से पुलिस ने अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। साथ ही दोनों पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम को अहमदगढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो शातिर पशु चोर दौलतपुर-जहांगीराबाद रोड से खेलिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर पशु चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायर झोंका और भागने की कोशिश करने लगे। फायरिंग पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। हालांकि, कुछ ही दूरी पर पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त सद्दाम पुत्र बब्बन निवासी मोहल्ला तकिया थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद व सद्दाम हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी गांव डोमघर थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। आरोपिों के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया गया है। मुरादाबाद और बुलंदशहर जनपद में दोनों पर पशु चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed