फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चार विचाराधीन बंदी समेत 63 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

चार विचाराधीन बंदी समेत 63 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में जेल के अंदर लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को चार विचाराधीन बंदी और एक बाल सुधार गृह में किशोर समेत 63 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। साथ ही 39 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 3140 कुल केस हो गए। जिसमे 2467 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 620 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट में बाल सुधार गृह में एक किशोर, अस्थाई जेल में चार विचाराधीन बंदी ओर एक जेल का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं, नगर के राधानगर में चार, टांडा कालोनी में चार, सूर्यनगर में चार, लक्ष्मीनगर दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा नगर के प्रीतविहार, यमुनापुरम, हरि एन्क्लेव, आरके पुरम व सरस्वती विहार में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव आया। डिबाई क्षेत्र के बेलोन में 13 व्यक्ति समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव आये। शिकारपुर व सिकंदराबाद में सात-सात लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। बीबीनगर, खुर्जा, अनूपशहर व लखावटी ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो और स्याना क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं, डिबाई क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय युवक की अलीगढ़ में और सिकंदराबाद निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की मेरठ में मौत हो गई।
विज्ञापन
एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर शासन को भेजा पत्र खुर्जा क्षेत्र में एक मरीज को समय से एम्बुलेंस न पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लखनऊ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एंबुलेंस सेवा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है, साथ ही वेतन रोकने की भी संस्तुति की गई है। एम्बुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन त्यागी ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र का एक मरीज को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल होने पर जांच की तो मरीज के तीमारदार ने एम्बुलेंस के लिए कॉल न करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि मरीज अस्पताल के नजदीक का निवासी है। किसी ने कोरोना काल मे एम्बुलेंस सेवा को बदनाम करने के चलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपना पक्ष जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट चार विचाराधीन बंदी समेत 63 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई और 39 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed