फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ध्वस्तीकरण के साथ जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

ध्वस्तीकरण के साथ जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण के साथ जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
डूंडाहेड़ा में जीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
- अभियंत्रण और प्रवर्तन जोन-पांच की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को जीडीए ने कार्रवाई करते हुए जोन-पांच में अवैध निर्माण ढहाने के साथ सीलिंग की। जीडीए के अभियंत्रण और प्रवर्तन अनुभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। जीडीए जोन-पांच अभियंत्रण जोन प्रभारी एसके सक्सेना व प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की गई। बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा राजस्व ग्राम चिपयाना में उपलब्ध कराई गई भूमि पर जीडीए द्वारा तलपट मानचित्र निर्मित कर भूखंडों का सृजन किया था। इस तलपट मानचित्र के भूखंड संख्या ई-32 से ई-40 तक स्थानीय निवासी संदीप यादव ने अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बना ली। जिसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। डूंडाहेड़ा क्षेत्र में अम्बुज सिटी बनाकर राजू सिंघानिया अवैध कालोनी काटकर भवन का निर्माण किया जा रहा था। जीडीए टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए साथ में सीलिंग की कार्रवाई भी की। सुदामापुरी पुलिया के पास लक्ष्मीबाई कालोनी में अनुज कसाना व आकाश कसाना द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे सील किया गया। कार्रवाई के दौरान जीडीए अभियंत्रण, प्रवर्तन अनुभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
---------

ध्वस्तीकरण के साथ जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
डूंडाहेड़ा में जीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
डूंडाहेड़ा में जीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed