फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिजली चोरी पकडऩे गई टीम के साथ मारपीट

बिजली चोरी पकडऩे गई टीम के साथ मारपीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। लखावटी बिजलीघर क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में बिजली चोरी पकडऩे गई टीम के साथ ग्रामीणों ने जमकर की मारपीट। जिसमें एक संविदाकर्मी घायल हो गया। जेई ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम गांव प्रेमपुर में विद्युत विभाग की टीम बिजली चोरी पकडऩे और बकायेदारों के कनेक्शन काटने के गई थी। टीम ने एक मकान में घुसकर केबिल चेक किया तो उस मकान के परिजनों केबिल चैकिंग का विरोध करने लगे। इसी मामले को लेकर टीम और परिजनों के बीच गाली गलौच होने लगी। बाद में मकान स्वामी व उसके पु़त्रों ने टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक सोहनपाल नाम का संविदाकर्मी घायल हो गया। टीम के साथ मारपीट होने की सूचना पर जेई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी गाली गलौच कर डाली। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियो को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। घायल संविदाकर्मी को उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed