{"_id":"5f57d6258ebc3e36c16abbbe","slug":"ghaziabad1599591973","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने फर्जी तरीके से बेच दिए दो प्लाट, 12.85 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शातिरों ने फर्जी तरीके से बेच दिए दो प्लाट, 12.85 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शातिरों ने फर्जी तरीके से दो महिलाओं को दो अलग-अलग प्लॉट फर्जी तरीके से बेच डाले। पीडि़त पक्ष ने जब उक्त प्लाटों पर निर्माण कार्य शुरू किया तो उन्हें अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। इस बाबत आरोपियों से शिकायत करने पर उन्होंने उल्टा पीडि़त पक्ष के साथ हाथापाई करते हुए भविष्य में हत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन
डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी हरदेव निवासी हरपाल शर्मा पुत्र प्रेमशंकर शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि डिबाई के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति व उसके साथी ने उन्हें झांसे में लिया और नगर में ही दो अलग-अलग स्थानों पर 100-100 गज के दो प्लाट दिखाए थे। इन प्लाट को आरोपी ने पीडि़त को करीब 12.85 लाख रुपये में बेचे थे। जिनका बैनामा पीडि़त की पत्नी और बहन के नाम हुआ था। बीते दिनों जब पीडि़त ने उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू किया तो कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर निर्माण कार्य को रूकवा दिया। साथ ही उक्त प्लाट को अपना बताने लगे। इसके बाद पीडि़त को जानकारी हुई कि आरोपी ने उसे दोनों प्लाट फर्जी तरीके से कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिए हैं। पीडि़त ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीडि़त की शिकायत पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन