फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लडाना गांव के ग्राम प्रधान और सचिव पर एफआईआर

लडाना गांव के ग्राम प्रधान और सचिव पर एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर। शौचालय निर्र्माण में अनियमितता बरतने के आरोप में ऊंचागांव विकास खंड के गांव लडाना के ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ थाना खानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने दो शौचालय का निर्माण कागजों में दिखाकर राशि निकाल ली।  सहायक विकासय अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव लडाना निवासी विकास ने जनसुनाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव में शौचालय निर्माण मे अनियमितता बरती है। उसका आरोप था कि उसके नाम से दो शौचालय बनवाए गए। शौचालय की सूची में उसका नाम 148 और 149 पर दर्ज है और नाम में भी हेरफेर की गई है। जबकि उसके घर उक्त योजना से कोई शौचालय नहीं बनाया गया है। उसका परिवार गांव में भी नहीं रहता है। जब उसे पता चला तो उसने ग्राम प्रधान और सचिव से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विकास की ओर से की गई शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान विकास की शिकायत सही पाई गई। विकास के घर उक्त योजना से कोई शौचालय नहीं बना मिया। इससे साफ हो गया था कि प्रधान और सचिव ने मिलकर दोनों शौचालयों की राशि को हड़प लिया। साथ ही सरकारी राशि का भी दुरुपयोग किया गया है। अब विभागीय अधिकारियों के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी ने थाना खानपुर में ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।  सहायक विकास अधिकारी कौशल कुमार ने बताय थाना पुलिस को ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने की सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। उधर, डीपीआरओ नन्दलाल ने भी लडाना के प्रधान और ग्राम सचिव पर दर्ज हुई एफआईआर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed