{"_id":"5f57d5e78ebc3e368c5679a5","slug":"ghaziabad1599591911","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 हुए डिस्चार्ज तो 26 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
54 हुए डिस्चार्ज तो 26 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार को पॉजिटिव से अधिक ठीक होने वाले लोग रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। मंगलवार को 26 लोगों में जहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 54 लोग डिस्चार्ज किए गए। नए संक्रमित मिलने पर अब जिले में 2641 कुल केस हो चुके हैं। जिसमें 2161 लोग ठीक हो चुके है और 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 431 लोगों का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन जहां कोरोना संक्रमण लोग मिल रहे हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा हैं। मंगलवार को नगर के आवास विकास प्रथम में पांच और नगर के शांति निकेतन, चांदपुर रोड, शीतलगंज, देवीपुरा-प्रथम, मोहननगर, ब्रहमपुरी, न्यू राजनगर व इमलिया में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा नगर के चमन विहार में एक व्यक्ति समेत चार में कोरोना संक्रमण मिला। डिबाई क्षेत्र के गांव रतनपुर में एक और नरौरा के उमेशपुरी में एक व्यक्ति, ऊंचागांव में दो व्यक्ति, गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर व गांव ऐंचना में एक-एक, स्याना क्षेत्र के गांव बिहटा में एक और शिकारपुर क्षेत्र के गांव मांगलौर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, दूसरी और जिला कारागार के 37 कैदी समेत 54 लोग डिस्चार्ज किए गए।
कोट
एक कैदी की मौत हो गई हैं और 54 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। साथ ही 26 लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन