{"_id":"5f576bec8ebc3e3a23294ca4","slug":"ghaziabad1599564780","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब होने के 24 घंटे में बदल जाएगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खराब होने के 24 घंटे में बदल जाएगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब होने के 24 घंटे में बदला जाएगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
- वर्कशॉप से तुरंत की जाएगी व्यवस्था, रिपेयरिंग वर्क को भी समय-समय पर किया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में लगने वाले समय को कम किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के साथ ही विद्युत निगम ने इसको लेकर योजना तैयार कर ली है। इसके लिए नोएडा विद्युत कार्यशाला में तैनात सहायक अभियंता सत्यवीर सिंह को एसई राजेश सिंह के द्वारा अधिशाषी अभियंता वर्कशॉप का चार्ज दिया गया है। वह गाजियाबाद के अलावा नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, वर्कशॉप को संभालेंगे।
विद्युत कार्यशाला में खराब व जर्जर हालत में आए ट्रांसफार्मर को ठीक करने व उनके रख-रखाव का कार्य करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की शिकायत आने पर नए ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से दिए जाने की जिम्मेदारी रहती है। चारों जिलों में लगभग 136622 ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। गाजियाबाद में 28534 विद्युत ट्रांसफार्मर पर सप्लाई का बोझ है। इनमें से हर महीने 502 ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग होती है। साथ ही इन चारों जिलो में बनी हुई छह विद्युत कार्यशाला के द्वारा प्रतिमाह 800 से लेकर 1900 ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाता है। इन जिलों में किसी भी गांव या शहरी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होता है तो इसकी शिकायत उपभोक्ता नजदीकी विद्युत केंद्र या फिर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिसके बाद शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटो में विद्युत कार्यशाला की टीम द्वारा ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
----
गाजियाबाद के सभी ट्रांसफार्मर की रिपोर्ट ली है। उन सभी ट्रांसफार्मर को बदल जाएगा, जो खराब स्थिति में हैं। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- सत्यवीर सिंह, प्रभारी
विद्युत कार्यशाला