फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्न, सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन

पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्न, सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्न, सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः एकेटीयू अंतिम वर्ष सेमेस्टर और कैरीओवर की 23 केंद्र पर परीक्षाएं शुरू हुई, पहली बार ओएमआर शीट का हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना महामारी के बीच आखिरकार एकेटीयू अंतिम वर्ष मुख्य सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। पहले दिन तीन पालियों में हुई सेमेस्टर परीक्षा में कोरोना को लेकर यूजीसी और एकेटीयू की गाइडलाइन का साफ असर देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को थर्मल स्कैनिंग और मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश मिल सका। महानगर में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों के एक कक्ष में अधिकतम 20 से 23 विद्यार्थियों को ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया। एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12 से दो बजे और तीन से पांच बजे की पाली में आयोजित हुई। अंतिम वर्ष की परीक्षा में तीन से चार विषय होने और एक दिन में तीन पारियों में एग्जाम होने के कारण फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार को खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। बहुविकल्पीय प्रश्नों को देखते हुए परीक्षा की समय अवधि दो घंटे रखी गई है।
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षा के लिए कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को नोडल सेंटर बनाया गया है। आरकेजीआईटी के निदेशक डॉ. सोमशेखर ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन कोरोना को लेकर एकेटीयू व यूजीसी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल 20 से 23 विद्यार्थियों को बैठाया गया।कैंपस को सैनिटाइज कराने के साथ विद्यार्थियों को थर्मल स्कैनिंग और मास्क लगे होने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कारणवश मास्क न लेकर आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से मास्क वितरित किए गए। आरकेजीआईटी के अलावा महानगर में एकेजी, हाइटेक इंस्टीट्यूट, आईएमएस, एबीईएस, सुंदरदीप,.बीबीडीआईटी, काईट, एचआरआईटी, आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed