फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैसे हो प्रचार, जब घर बैठे उम्मीदवार

कैसे हो प्रचार, जब घर बैठे उम्मीदवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
पुनः प्रेषित...
विज्ञापन
कैसे हो प्रचार, घर में बैठे चुनाव के उम्मीदवार - एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर थमी-थमी सी कवायदें - सोशल मीडिया पर नेता जी कर रहे हैं प्रचार - भाजपा से दिनेश गोयल और कांग्रेस से जेके गौड़ लगा रहे हैं जोर - संगठन भी पड़ा ठंडा, कोरोना ने बिगड़ा है गणित शोभित शर्मा गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। राजनीति भी इससे कहां अछूती है। कोरोना न होता तो अब तक एमएलसी स्नातक, एमएलसी शिक्षक का चुनाव हो गया होता और चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों में से किसी दल का कोई नेता निर्वाचित हो गया होता। बदले हालातों में उम्मीदवार फिलहाल कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। घर बैठे राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी दुआ कर रहे हैं कि कोरोना खत्म हो और प्रचार परवान चढ़े। हालांकि घर बैठकर भी प्रत्याशियों के प्रचार चल रहा है, भले ही जनसंपर्क न सही, लेकिन सोशल मीडिया उम्मीदवारों के तार जोड़े हुए है। फरवरी में एमएलसी स्नातक चुनाव की प्रक्रिया को घोषित होने था। वर्तमान एमएलसी स्नातक और एमएलसी शिक्षक का कार्यकाल 6 मई को पूरा हो चुका है। कोरोना के चलते बढ़ाया गया कार्यकाल भी 6 नवंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में चुनाव आयोग घोषणा कर सकता है। भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर मंडल से दिनेश गोयल को और कांग्रेस के टिकट पर जेके गौड़ मैदान में हैं। एमएलसी प्रत्याशियों के लंबे इंतजार के बीच चुनाव की सरगर्मियां भी थमी-थमी सी हैं। वर्चुअल मीटिंग के जरिये उम्मीदवार अपने आंकड़े फिट कर रहे हैं। संगठन भी चुनाव पर अलग-थलग से दिख रहे हैं।
विज्ञापन
---- सोशल मीडिया का सहारा: वोटर्स तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों के पास सोशल मीडिया का सहारा है। व्हाटसअप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट, ट्विटर, इंस्टाग्राम के जरिए चिन्हित वोटर्स तक पहुंचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- 9 जिलों में 2 लाख 96 हजार मतदाता: मेरठ-सहारनपुर मंडल में 9 जिलों के 296159 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर के मतदाता एमएलसी स्नातक चुनाव में वोट करेंगे।
---- चुनाव के लिए भाजपा संगठन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी जिलों में वर्चुअल मीटिंग की जा रही हैं, इस बीच लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तैयारी की जा रही है।
- दिनेश गोयल, उम्मीदवार एमएलसी स्नातक --- कोविड नियमों का पालन करते हुए 3 या 4 लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। फोन कॉल, ऑनलाइन मीटिंग कर रहा हूं। 21 सितंबर के बाद 50 या 100 लोगों की मीटिंग की अनुमति भी हो जाएगी। इसके बाद आगे की योजना बनेगी। - जेके गौड़, कांग्रेस उम्मीदवार एमएलसी स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed