{"_id":"5f4e2afd8ebc3e54da0f8756","slug":"ghaziabad1598958333","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने किया सेनेटरी लेंड फिल्स बनाने का वादा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निगम ने किया सेनेटरी लेंड फिल्स बनाने का वादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर आयुक्त के साथ आरडब्लूए फेडरेशन और फ्लैट ओनर फेडरेशन की एक बैठक नगर निगम सभागार में हुई। जिसमें नगर आयुक्त ने आरडब्लूए और फ्लैट ओनर फेडरेशन की समस्याओं को सुना। इसके बाद निगम ने सेनेटरी लेंड फिल्स बनाने का वादा किया।
दोनों फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने नगरायुक्त से कहा कि 42 वे फाइनेंस कमीशन ने देश की सभी नगर निगमों को 88 हजार करोड़ की धनराशी 2015 से 2020 तक के लिए उपलब्ध कराई थी। इस धनराशी में 80 प्रतिशत बेसिक कंपोनेट और 20 प्रतिशत परफारमेंस ग्रांट थी। इसको क्लेम करने के लिए नगर निगम को सर्विस लेवल बेंच मार्क्स स्थापित करने थे। कूड़ा निस्तारण भी इनका एक अनिवार्य हिस्सा था। लेकिन नगर निगम ने ऐसा नही किया और 5 वर्षो की ग्रान्ट भी क्लेम कर ली गई। इस पर नगर आयुक्त ने सर्विस लेवल बेंच मार्क्स बताने का वादा किया। इस दौरान कर्नल त्यागी ने कहा कि कूडा निस्तारण की जिम्मेदारी निगम की है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जिस पर नगरायुक्त ने इस पर भी अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया। कर्नल त्यागी ने सुझाव दिया कि डम्पिंग ग्राउंड की जगह सेनेट्री लेंड फिल्स बनवाई जाए। सेनेट्री लैंड फिल्स में कूड़े को प्रतिदिन गहरी ट्रेंच में डाला जाता है। फिर रोलर से दबाया जाता है और फिर ढका जता है। इस पर भी नगर आयुक्त ने सहमती जताई। बैठक में आरके आर्या , आरके शर्मा , आरडी गोयल , एमएल वर्मा , जीएस सिधु , अतुल कुमार जैन , राज कुमार , पुनीत गुप्ता , अनुज त्यागी , सुनीता भाटिया , जय दीक्षित , सूचित त्यागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन