फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कौशांबी से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू

कौशांबी से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
कौशांबी से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू
विज्ञापन
- गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से सुबह सात और नौ बजे बसों को रवाना किया गया - प्रतिदिन समायनुसार बस सेवा का संचालन परिवहन निगम की तरफ  से किया जाएगा  सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। परिवहन निगम को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कौशांबी डिपो से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू की है। डिपो से मंगलवार को दो बसों का संचालन शुरू किया है। प्रतिदिन बसों का संचालन समायनुसार किया जाएगा। 
एआरएम साहिबाबाद बीपी अग्रवाल ने बताया कि कौशांबी से डाट मंदिर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। मंगलवार को डिपो से सुबह सात और नौ बजे से दो साधारण बसों को डाट मंदिर के लिए रवाना किया गया है। दोनों बसें मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून के बार्डर डाट मंदिर तक जाएगी। इससे देहरादून व उत्तराखंड के अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। डाट मंदिर से दोपहर सवा दो और सवा चार बजे वापसी करेंगी। बसों का किराया 285 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि अभी अन्य राज्यों में बसों की एंट्री नहीं है। ऐसे में बॉर्डर तक ही बस जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से देहरादून जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। पहले दो बस ही चलाई गई है। अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।              
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed